फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

िजले में िबजली की सेहत सुधारने की कवायद

Sun, 23 Aug 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे के परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने सपा सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सपा के राज में प्रदेश का चौमुखी विकास हुआ। वह  शनिवार को सेठवल गांव में 132 केवीए विद्युत उपकेंद्र के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि  बोल रहे थ्ाे।
विज्ञापन


इससे पहले उन्होंने विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण और शिलान्यास किया। दुुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि सपा शासन काल में जनपद में जितना विकास कार्य हुआ उतना आज तक नहीं हुआ था। इस मौके पर हरिश्चंद्र, अंशुमान, सिकंदर यादव, रामप्रसाद,एके श्रीवास्तव अधिक्षण अभियंता के अलावा अन्य ग्रामीण मौजूद थे। फूलपुर/मेजवांः नवनिर्मित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने पूजा अर्चन कर किया।  

अध्यक्षता त्रिलोकी नाथ पांडेय और सचालन विजय बहादुर यादव ने किया। अंबारीः दीदारगंज विधान सभा क्षेत्र के बरईपुर मे विद्युत उपकेंद्र का शिलान्यास विधायक आदिल शेख ने किया गया।  इस अवसर पर एक्सईएन एएच खान,   एसके पांडेय ,रमेश यादव, विभूती सरोज, पूर्व विधायक भीखाराम, राम पलट यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता मास्टर तैयब और संचालन ओमप्रकाश ने किया।
विज्ञापन


मेंहनगरः आदर्श नगर पंचायत मेंहगर में नव निर्मित 33/11 केवीए विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक बृजलाल सोनकर और अधिशासी अभियंता राम पाल ने फीता काट कर लोकार्पण किया। अधिशाषी अभियंता रामपाल ने कहा की चेयरमैन राम बदन कन्नौजिया के प्रस्ताव पर शासन की मंशा के अनुसार नगर पंचायत और तहसील का ओवर लोड देख       कर उपकेंद्र का निर्माण हुआ है। इस मौके पर चेयरमैन राबदन कन्नौजिया, रामाधार राम एसडीओ, एके सिंह, बीडी सिंह, रवि कुमार राव, अशोक चौहान, रामलखन पासवान, रामानुज सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें