फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परीक्षा से 30 मिनट पहले बंद कर दिया जाएगा प्रवेश द्वार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2025 को निष्पक्ष, निर्विघ्न एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को हरिऔध कला केंद्र में कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में डीएम ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि पीईटी परीक्षा 06 व 07 सितंबर को चार पालियों में आयोजित की जाएगी। कहा कि परीक्षा से 30 मिनट पहले ही गेट बंद कर दिया जाएगा। जनपद के 26 परीक्षा केंद्रों पर कुल 48,384 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

परीक्षा में 95 फीसदी परीक्षार्थी अन्य जनपदों से भाग ले रहे हैं। उनके प्राइवेट वाहनों की उचित पार्किंग व्यवस्था प्रत्येक परीक्षा केंद्र के बाहर की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो। परीक्षा में लगभग 1500 दिव्यांग परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। सभी केंद्रों पर रैंप की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। बरसात की संभावना को देखते हुए डीएम ने कहा कि किसी भी परीक्षा केंद्र पर जलजमाव न हो। परीक्षा कक्षों में कहीं भी वाटर लीकेज की स्थिति मिलने पर कक्षों को पहले से ही बदल दिया जाए। शहर से दूर केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए परिवहन विभाग की बसों की व्यवस्था करने के निर्देश एआरटीओ को दिए गए हैं। किसी भी परीक्षार्थी की परीक्षा सिर्फ वाहन की कमी के कारण छूटनी नहीं चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें