पवई थाना के खैरुद्दीनपुर-शाहगंज-अंबेडकनगर रोड पर बृहस्पतिवार को अनियंत्रित डंफर पोल तोड़ते हुए मकान में घुस गया। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। बाजार के लोगों ने डंफर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया ।
पवई थाना के खैरूद्दीनपुर निवासी ज्ञानचंद पुत्र कुंदन अग्रहरि का घर शाहगंज- अंबेडकनगर स्थित खैरूद्दीनपुर बाजार में है। देर रात अनियंत्रित डंफर विद्युत पोल तोड़ते हुए घर में घुस गई। जिससे बड़ा हादसा होने से बच गया। लेकिन 4 विद्युत पोल के साथ पीड़ित ज्ञानचंद अग्रहरि के मकान के बाहरी हिस्सा डंफर से क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने तत्काल पुलिस की सूचित किया। पवई थानाध्यक्ष रत्नेश दुबे पहुंच गए ओर डंफर चालक को पकड़कर थाने ले गए।
ग्राम प्रधान हुए जिला बदर
हरैया विकासखंड के साहडीह गांव के ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव पुत्र लहरु यादव को जिला बदर किया गया है। उन्हें जिला बदर कार्रवाई की नोटिस दे दी गई है। रौनापार थानाध्यक्ष अखिलेशचंद पांडेय ने बताया कि धर्मेंद्र यादव पुत्र लहरु यादव पर तमाम सारे केस दर्ज हैं। जिसके चलते गुंडाएक्ट की कार्रवाई की गई और अब तीन महीने के लिए जिला बदर की कार्रवाई की गई है। आजमगढ़ के कुख्यात अपराधी से भी इनका संबंध रहा है।