फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुले, झालरों की रोशनी से जगमगाया शहर

विज्ञापन
04 नगर के पुरानी कोतवाली में चल रही श्री रामलीला में सीता खोज का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थापित मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा सप्तमी पर की गई। प्रतिमा का अनावरण होते ही मां के जयकारे से पूरा शहर और ग्रामीणांचल गूंज उठे। साथ ही वातावरण भक्तिमय हो गया। दूसरी तरफ पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए की गई सजावट ने लोगों को काफी रिझाया। रात होते ही शहर झालरों की रोशनी जगमगा उठा।
विज्ञापन


शारदीय नवरात्र पर सप्तमी के दिन सोमवार को नगर क्षेत्र में मां की प्रतिमा स्थापित करने वाले पंडालों में से कई ने मां का पट पूजा अर्जन कर दर्शन के लिए खोल दिया। वहीं मां का पट खुलते ही पूजन दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। सजावट के मामले में पुरानी कोतवाली पर स्थापित की गई प्रतिमाओं की सजावट आकर्षक ढंग से गई है। जो लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थी। हालांकि अधिकतर पूजा पंडालों में मां दुर्गा के पट अष्टमी की शाम दर्शन-पूजन के लिए खोल दिए जाएंगे। झालरों से पूरा शहर दुल्हन की तरह सजाया गया है।
माता रानी के खुले पटद्वार, मां के दर्शन-पूजन को उमड़ी भीड़
महाराजगंज। विजय दशमी मेला के अवसर पर नगर पंचायत महाराजगंज में जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। प्रतिमाओं के मुख्य पट द्वार खोल दिए जाने के बाद दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। नगर पंचायत क्षेत्र के सहदेव गंज मोड़, थाना परिसर के पश्चिम, हनुमानगढ़ी के पास, पुराना चौक, गल्ला मंडी, नया चौक समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी पूजा समितियों द्वारा आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं, जिन्हें रंग-बिरंगी लाइटों और झालरों से सजाया गया है। संवाद
विज्ञापन

पूजा पंडालों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अंबारी। शारदीय नवरात्र के अवसर पर फूलपुर तहसील क्षेत्र के कस्बों और ग्रामीण इलाकों में स्थापित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त सुबह और शाम की आरतियों में शामिल होकर माता रानी के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। माहुल, अंबारी, दीदारगंज, भेड़िया, पलिया, पल्थी, खांजहाँपुर, बिलारमऊ, गोधना, मैगना सहित अन्य क्षेत्रों के पंडालों में भक्ति संगीत, मंत्रोच्चारण और ज्योत प्रज्वलन से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। माहुल नगर पंचायत के 11 पूजा पंडालों में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रहती है। शिवजी मेन चौक पर जय मां वैष्णव दुर्गा पूजा समिति का पंडाल आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

04 नगर के पुरानी कोतवाली में चल रही श्री रामलीला में सीता खोज का दृश्य। संवाद

04 नगर के पुरानी कोतवाली में चल रही श्री रामलीला में सीता खोज का दृश्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें