फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पंडालों में दर्शन के लिए खुलने लगे मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट

विज्ञापन
03 नगर के पुरानी कोतवाली में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
आजमगढ़। दुर्गा पूजा में मात्र आठ दिन शेष है। पूजा समितियों की ओर से तैयारियां तेज कर दी गई हैं। कई जगहों पर पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित हो चुकी हैं। जिन्हें पूजा समितियों की ओर से पूजन-हवन के बाद लोगों के दर्शन के लिए खोल दिया गया है। श्रद्धालु भी माता के दर्शन-पूजन के लिए इन पंडालों में पहुंचने लगे हैं। महलनुमा पंडाल में पूरे परिवार के साथ बिराजीं मां दुर्गा
विज्ञापन

नगर के बदरका मुहल्ले में नवयुवक रक्षा समिति की ओर से स्थापित बदरका वाली माई इस बार अपने पूरे परिवार के साथ लोगों को दर्शन दे रही हैं।
एक तरफ मां दुर्गा अपने वाहन शेर के साथ अपने दिव्य रुप में विराजमान हैं तो दूसरी और भगवान भोलेनाथ अपने वाहन नंदी के साथ विराजमान है। उनकी गोद में कार्तिकेय हैं तो पैरों पर बैठे गणपति नंदी को सहला रहे हैं।
अपने नौ स्वरूपों के साथ विराजमान हैं बड़ी मां : नगर के पुरानी कोतवाली स्थित श्री शिवमंदिर में जय मां अंबे सेवा समिति की ओर से स्थापित बड़ी मां इस बार अपने नौ रूपों के दर्शन लोगों को करा रही हैं। नवरात्र के नौ दिन भक्त मां के जिन रुपों की पूजा अर्चना करते हैं। मां उन सारे रूपों में यहां विराजमान होकर लोगों की मनोकामना पूरी कर रही हैं। अपने दिव्य रूप में एलवल में विराजी मां :नगर के एलवल मुहल्ले में दुर्गा पूजा समिति की ओर से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां माता अपने दिव्यरूप में विराजमान हैं। 12 भुजाओं के साथ मां दुर्गा की यह प्रतिमा लोगों का ध्यान अपनी ओर से खींच रही है।
मां के इस रूप में जहां एक ओर से स्नेह झलक रहा है वहीं दूसरी ओर से उनके हाथों के अस्त्र दुष्टों का नाश करने के लिए तत्पर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें