केस-4: अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट का कथित मास्टरमाइंड था अबू बशर
26 जुलाई 2008 को गुजरात के अहमदाबाद शहर में हुए सिलसिलेवार धमाकों ने पूरे देश को दहला दिया था। इस हमले में 56 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हुए थे। जांच आगे बढ़ी तो एक बार फिर आजमगढ़ का नाम सामने आया। जांच एजेंसियों के अनुसार, इस हमले का कथित मास्टरमाइंड आजमगढ़ जनपद के सरायमीर क्षेत्र के बीनापार निवासी अबू बशर था। उसके साथ जिले के ही कई अन्य युवकों के नाम भी इस आतंकी साजिश में उजागर हुए थे।
इसे भी पढ़ें; यूपी: 'कान में दर्द है...', उड़ान भरने से पायलट का इनकार, दिल्ली से 5.30 घंटे बाद आया दूसरा विमान चालक; हंगामा
केस-5: बाटला हाउस एनकाउंटर में भी जुड़ा नाम
13 सितंबर 2008 को दिल्ली में सिलसिलेवार बम धमाके हुए थे, जिनमें 30 से अधिक लोग मारे गए थे। इन धमाकों की जांच के दौरान पुलिस को इंडियन मुजाहिदीन के आतंकवादियों के बाटला हाउस में छिपे होने की जानकारी मिली। 19 सितंबर की सुबह इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फ्लैट पर छापा मारा। अंदर से अंधाधुंध फायरिंग में इंस्पेक्टर मोहन चंद शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए और बाद में अस्पताल में शहीद हो गए। इस मुठभेड़ में इंडियन मुजाहिदीन के दो संदिग्ध आतंकवादी आतिफ अमीन और मोहम्मद साजिद मारे गए। मौके से मोहम्मद सैफ को गिरफ्तार किया गया, जबकि आरिज खान और शहजाद अहमद सहित कुछ अन्य मौके से फरार होने में सफल रहे।
अधिकारी बोले
जिस मामले में एसटीएफ, एटीएस या फिर एनआईए शामिल होती है, उस मामले में स्थानीय पुलिस कुछ नहीं करती, क्योंकि इस मामले को वही लोग हैंडल करते हैं। इसलिए इस बारे में कुछ भी कहना उचित नहीं है।
-चिराग जैन, एसपी ग्रामीण