फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस लाइन में बैरक का जर्जर बरामदा गिरा, कई के घायल होने की चर्चा

Thu, 04 Apr 2024 08:51 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: आजमगढ़ पुलिस लाइन में जर्जर दीवाल के गिरते ही उसकी आवाज सुनकर हड़कंप मच गया। परिसर में तैनात पुलिसकर्मी मौके की ओर दौड़कर पहुंचे। 
विज्ञापन
गिरा हुआ बैरक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ पुलिस लाइन परिसर में पुराने और जर्जर हो चुके आरक्षी बैरक का बरामदा गुरुवार की शाम अचानक गिर गया। इस हादसे में कई पुलिस कर्मियों के घायल होने की चर्चा भी हो रही है, लेकिन महकमा किसी के घायल होने से इनकार कर रहा है। फिलहाल, जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली लगाकर मलबा हटवाने की कवायद शुरू करा दी गई है।

विज्ञापन




पुलिस लाइन में आरक्षियों के रहने के लिए कई बैरक बने हैं। इसमें एक बैरक कैंटीन के सामने है। एक मंजिला यह बैरक वर्तमान में जर्जर हो चुका है। इसके चलते इस बैरक से आरक्षियों को दूसरे बैरकों में स्थानांतरित कर दिया गया है। इस बैरक का प्रयोग लाइन प्रशासन स्टोर के रूप में कर रहा था। गुरुवार की देर शाम अचानक से बैरक का बरामद गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चर्चा तो यह भी है कि कई पुलिस कर्मी घायल हुए हैं, लेकिन पुलिस महकमा इस हादसे में किसी के भी घायल होने से इनकार कर रहा है। घटना के चंद मिनट बाद ही प्रशासन जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॉली लगा कर मलबा हटवाने की कवायद में जुट गया है। सीओ सिटी गौरव शर्मा ने बताया जर्जर बैरक का बरामद गिरा है। इस परिसर को पहले ही निष्प्रयोज्य घोषित कर दिया गया था। यहां कोई रहता नही था, जिसके चलते कोई हताहत नही हुआ।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें