खाद्यान्न घोटाले में जिला कारागार में निरुद्ध बंदी कमल (70) की सोमवार की रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। बलिया जिले के उभाव थाना क्षेत्र के बेल्थरारोड स्थित बहुरहवा गांव निवासी कमल आजमगढ़ में खाद्यान्न विभाग में बतौर मार्केटिंग इंस्पेक्टर तैनात थे। इसी दौरान उन पर खाद्यान्न घोटाले का आरोप लगा और जांच शुरू हुई।
इस बीच वह सेवानिवृत्त होकर अपने घर बलिया चले गए। जांच में आरोप की पुष्टि होने पर 2017 में इनकी गिरफ्तारी हुई और तभी से वे जेल में निरुद्ध थे। बीते शुक्रवार को उनकी तबीयत खराब हुई तो जेल प्रशासन ने जिला कारागार में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार की देर रात उनकी मौत हो गई।