फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गर्मी में तप रहे ट्रांसफाॅर्मरों पर विभाग ने लगवाया कूलर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़/बलरामपुर। तापमान चढ़ते ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई है। उपकेंद्रों के ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर बार-बार ट्रिप कर जा रहे हैं। ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा करने के लिए उपकेंद्रों पर कूलर लगाया जा रहा है। जिससे बिजली आपूर्ति में समस्या न हो।
विज्ञापन

गर्मी से पॉवर हाउसों पर लगे पांच और दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर गर्म हो जा रहे हैं। पांच एमवीए का ट्रांसफॉर्मर 225 एंपीयर तक ही लोड ले सकता है लेकिन इससे कम 80 प्रतिशत पर ही चलाया जाता है। विभाग की माने तो पॉवर हाउस का ट्रांसफॉर्मर गर्मी से बंद हुआ तो करीब 20 से 25 मिनट उसे ठंडा होने में लग जाता है। भीषण गर्मी के कारण ट्रांसफॉर्मर तप रहे हैं जिसके कारण उनका तेल खौलने लग रहा है।
जिस उपकेंद्र के ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड से गर्म हो जा रहे हैं वहां पर ट्रांसफॉर्मर को ठंंडा करने के लिए विभाग की तरफ से कूलर लगाया जा रहा है। शहर के हाफिजपुर, रैदोपुर, सिधारी आदि उपकेंद्रों पर कूलर लगाए जा चुके हैं। कूलर को ट्रांसफॉर्मर के कूलिंग वाले रेडियेटर की जगह लगाया गया है जिसके ट्रांसफॉर्मर हमेशा ठंडा रहे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार भीषण गर्मी और अत्यधिक लोड से ट्रांसफॉर्मर को बचाने के लिए अधिकारियों द्वारा फूलपुर उपकेंद्र पर लगे ट्रांसफॉर्मर के पास कूलर लगाकर बचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न फीडरों को ब्रेक करके गर्म विद्युत मशीनों को राहत देने का कार्य विद्युत कर्मी कर रहे हैं। जिससे क्षेत्र की जनता को निर्धारित समय पर विद्युत आपूर्ति की जा सके।
विज्ञापन

132 केवीए पावर स्टेशन का कैपेसीटर जला

फूलपुर। 132 केवीए पाॅवर हाउस का कैपेसीटर बुधवार की सुबह जल गया। आग की लपटें और धुआं आसमान में काफी ऊंचाई तक फैल गया। आग की सूचना पाकर मौके पर अधिकारी पहुंच गए। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। आधा घंटा के बाद पर काबू पाया गया। एसएसओ राजेंद्र ने बताया कि एक कैपेसीटर जलने के बाद दूसरे कैपेसीटर से जोड़कर बिजली बहाल कर दी गई। कैपेसीटर जलने से एक घंटा बिजली बाधित रही।



5 दिन से जला ट्रांसफॉर्मर, लोग बेहाल

बिंद्राबाज़ार। विद्युत सब स्टेशन छांऊ से जुड़े गंभीरपुर में पांच दिन पूर्व 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल गया। जिससे इस चिलचिलाती गर्मी में लोग बेहाल हैं। इस ट्रांसफॉर्मर से लगभग 40 से 45 घरों में कनेक्शन है। ओवरलोड के कारण आए दिन ट्रांसफॉर्मर जल जाता है। ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक ट्रांसफॉर्मर नहीं बदल गया है। संदीप गोड़, लालू यादव, जगदम्बा कन्नौजिया, रामचंद्र गोंड, शोभनाथ गोंड समेत अन्य ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर बदले जाने पर रोष प्रकट किया है। वहीं जेई यासीन खान ने बताया कि एक फेस की समस्या है जल्द ही सही करवा दिया जाएगा।
गर्मी से पॉवर हाउसों पर लगे ट्रांसफॉर्मर ओवरलोड होकर गर्म हो जा हरे हैं। गर्मी के दृष्टिगत ट्रांसफॉर्मरों को बचाने केे लिए विभाग की तरफ से जो पॉवर हाउस ओवरलोड चल रहे वहां कूलर लगाया जा रहा है। जिससे ट्रांसफॉर्मरों में कोई खराबी न आए और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलती रहे। - चंद्रमा प्रसाद, अधिशासी अभियंता पंचम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें