बिंद्रा बाजार/बलरामपुर। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के बेलऊ गांव निवासी एक किसान बुधवार को खेत पर गया था। काफी देर तक जब वह नहीं लौटा तो परिजन उसे खोजते हए खेत पर पहुंचे। जहां वह गिरा था और उसकी मौत भी हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
बेलऊ गांव निवासी मेवा बिंद (63) अपने खेत पर धान का बीज डाले थे। बुधवार को दोपहर 12 बजे वह खेत पर धान का बीज देखने के लिए गए थे। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटे तो परिजन उनकी खोज में खेत पर गए। खेत पर वह जमीन पर गिरे पड़े थे। पास पहुंच कर परिजनों ने देखा तो उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों का कहना है कि धूप से मेवा बिंद की मौत हुई है। इसके साथ ही सूचना पुलिस को दिया। मृतक एक पुत्र के पिता थे।