फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानी किसानों की मांगें तो बनी बात

Sat, 17 Feb 2018 12:38 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
हवाई जहाज
विज्ञापन
आजमगढ़। केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत जनपद की मंदुरी हवाई पट्टी से घरेलू उड़ान जल्द से जल्द शुरू करने की प्रक्रिया उस समय उलझ गया जब किसानों ने जमीन की कीमत को लेकर पेंच फंसा दिया था। हालांकि उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा लिया गया। हवाई पट्टी की छूटी बाउंड्री को पूरा करने के लिए शासन को .707 हेक्टेयर जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव और मुआवजा देने के लिए 1.38 करोड़ के धन की डिमांड शासन को भेज दी गई है। शासन की अनुमति के बाद किसानों की जमीन अधिग्रहीत कर बाउंड्री को पूरा करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



एयरपोर्ट अथॉरिटी आफ इंडिया ने रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम उड़ान के तहत मंदुरी हवाई पट्टी को हवाई अड्डे के रूप में विकसित कर प्रदेश मुख्यालय से जोड़ने के लिए घरेलू उड़ान शुरू करने की घोषणा की है। स्पेशल सेक्रेटरी सिविल एविएशन एसपी गंगवार ने 42 सीटर विमान से तुरंत उड़ान शुरू करने के लिए अधूरी पड़ी 280 मीटर बाउंड्री को दुरुस्त कराने और लो लाइन एरिया का भराव कराने के निर्देश दिए थे। बाउंड्री पूरी करने के लिए पिछले दिनों तहसीलदार सगड़ी मनोज कुमार ने जमीन का आंकलन किया था।

छूटी बाउंड्री के अलावा कई स्थानों पर बाउंड्री के स्थान पर सिर्फ पिलर लगाए गए हैं। इसे भी पूरा करने लिए जमीन अधिग्रहण करनी पड़ेगी। आंकलन के बाद कुल .707 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहित करने का प्रस्ताव बनाकर गुरुवार को जिलाधिकारी के सामने पेश किया गया। जिलाधिकारी ने मुख्य राजस्व अधिकारी को इसे शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन



इस बीच जानकारी मिली कि प्रशासन की ओर से तय रेट पर किसान अपनी जमीन देने को तैयार नहीं हैं। वो अधिकारियों से बात करना चाहते हैं। आनन-फानन में तहसीलदार को फिर किसानों से बात करने को कहा गया। पता चला की कर्मचारियों की ओर से किसानों की पूरी जमीन को कृषि भूमि के रूप में आंकलन कर दिया है, जबकि कई किसानों की जमीन चकरोड के पास थी और वो चकरोड के हिसाब से कीमत मांग रहे थे। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद चकरोड के पास की भूमि को उसके अनुसार और अन्य को कृषि भूमि की कीमत से आंकलन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी की ओर से प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है।


निर्माण निगम तैयार कर रहा टर्मिनल और इमारत का प्रस्ताव
आजमगढ़। स्पेशल सेक्रेटरी सिविल एविएशन के निर्देश पर निर्माण निगम की ओर से मंदुरी हवाई पट्टी पर टर्मिनल, सिक्योरिटी आफिस और अन्य इमारत का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। प्रोजेक्ट मैनेजर पीएन सिंह के अनुसार प्रस्ताव एक दो दिन में तैयार होने के बाद इसे जिलाधिकारी के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। वहीं, पीडब्ल्यूडी अलग से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके बाद दोनों रिपोर्ट को शासन को भेजा जाएगा। शासन की ओर से जिसका प्रस्ताव मंजूर किया जाएगा। उसी के अनुसार काम सौंपा जाएगा।


मंदुरी हवाई पट्टी की बाउंड्री को पूरा करने के लिए .707 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी। प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। इसकी एवज में सर्किल रेट के चार गुना एक करोड़ 38 लाख 57 हजार मुआवजे की डिमांड की गई है।
विज्ञापन

सीबी सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें