फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ की पुलिस कर रही बेहतर कार्य

Sat, 17 Feb 2018 12:32 AM IST
आजमगढ़ ब्यूरो
विज्ञापन
crime
विज्ञापन
आजमगढ़। एडीजी पीबी रामाशास्त्री वाराणसी जोन का चार्ज संभालने के 11 वें दिन शुक्रवार को आजमगढ़ के सर्किट हाउस में पहुंचकर मंडल के तीनों जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था का हाल जाना। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडल के कानून व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है। आतंकियों पर नजर रखने के लिए अलग-अलग कई टीमें गठित की गई हैं। वह सारी एजेंसियां अपने-अपने तरीके से उन पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि होली का त्यौहार संवेदनशील त्यौहार होता है। आजमगढ़ मंडल के तीनों जिले आजमगढ़, मऊ और बलिया की पुलिस को ज्यादा सतर्क रहना होगा। संदिग्धों पर नजर रखते हुए उनके विरुद्ध पहले ही कार्रवाई करनी होगी। तीनों जिलों की कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के बाद एडीजी ने कहा कि आजमगढ़ जिले की पुलिस बेहतर काम कर रही है। मऊ और बलिया जिले की पुलिस को सुधार करना है।

एडीजी ने कहा कि भले ही आजमगढ़ जिले के कई संदिग्ध अभी भी फरार हैं, लेकिन इन सभी का इस तरफ कोई नेटवर्क नहीं है, ना ही यहां किसी आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया या दिलवाया गया है। इन संदिग्धों पर नजर रखने के लिए आईबी, एनआईए, एटीएस सहित अन्य एजेंसियों का गठन किया गया है। वे लोग अपने तरीके से नजर रख रहे हैं। जिसका परिणाम लोगों के सामने है। समीक्षा के बाद एडीजी ने सभी अधिकारियों से उनकी-उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
विज्ञापन



साथ ही इसकी रिपोर्ट ऊपर भेजकर समस्याओं के निस्तारण कराने का आश्वासन दिया। बैठक में प्रमुख रुप से डीआईजी आजमगढ़ परिक्षेत्र विजय भूषण, एसपी आजमगढ़ अजय कुमार साहनी, एसपी सिटी सुभाषचंद्र गंगवार, एसपी ग्रामीण नरेंद्र प्रताप सिंह के अलावा मऊ और बलिया जिले के आलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें