फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: लापता व्यक्ति के स्थान पर दूसरे को खड़ा कर कराया बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के जमीन मेघई गांव निवासी तनय सिंह पुत्र मारकंडेय सिंह ने जीयनपुर कोतवाली पुलिस में चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि उनके लापता हुए चाचा के स्थान पर दूसरे व्यक्ति को खड़ाकर उनकी जमीन का फर्जी बैनामा करा दिया गया है। पुलिस ने तहरीर पर चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


तनय सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके सगे चाचा तेजबहादुर पुत्र शिवपूजन सिंह हैं। 1985 में तेजबहादुर सिंह की मानसिक स्थिति ठीक न होने पर मेंटल हास्पिटल रांची में भर्ती कराया गया था। 1985 में ही वह हास्पिटल से गायब हो गये और आज तक उनका पता नहीं चला।
इसी बीच शमशाद पुत्र जब्बार साकिन बरडीहा (अतरकच्छा) थाना जीयनपुर जो बैनामा कराना व बेचने का धंधा करता है। उसने नगर पंचायत अजमतगढ़ के मछली शहर वार्ड के निवासी फागू पुत्र लोचन को खड़ा कर तथा उनका फोटो लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनवाया।
विज्ञापन

उनको तेजबहादुर बताकर 27 फरवरी 2019 को फर्जी बैनामा अपने पक्ष में करा लिया। इस बैनामे में गवाह राजेश यादव पुत्र कैलाश यादव साकिन बेरमा थाना जीयनपुर व अमरजीत सिंह पुत्र राम प्रभाव सिंह साकिन विजरवां शामिल हैं।
बैनामा के एवज में जो धनराशि छह लाख रुपये का भुगतान आरटीजीएस द्वारा दर्शाया गया है वह भी फर्जी है। उनके चचेरे भाई दीप सिंह करीब 20-25 दिन पूर्व खतौनी की नकल प्राप्त किए तब पता चला कि जमीन का फर्जी बैनामा हुआ है।
उन्होंने पुलिस से दोषियों कार्रवाई की मांग की। तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों शमशाद, फागू, कैलाश यादव और अमरजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें