फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ऑटो और बाइक की टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
फरिहा। आजमगढ़-लखनऊ मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम ऑटो और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार राजू पुत्र राकेश 19 वर्ष, अवनीश 20 वर्ष, किशन 20 वर्ष निवासी जगजिवनापुर थाना गंभीरपुर देर शाम को घर से फरिहा मेला देखने के लिए आ रहे थे। असीलपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि फरिहा के तरफ से जा रही ऑटो से टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में बैठी सवारियों को भी चोटें लगी। जिसमें बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में घायल राजू की हालत काफी गंभीर बताई गई है। स्थानीय लोगों के द्वारा घायलों को निजी अस्पताल में उपचार के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें