फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बच्ची की हुई मौत तो शव नदी में फेका

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा कदीम गांव के पास बृहस्पतिवार को दिन में ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर एक छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद चालक ने ट्रैक्टर मालिक की मदद से उसके शव को बालू भरे बोरे से बांध कर घाघरा नदी में फेंक दिया। शाम तक बच्ची जब घर नहीं पहुंची तो परिजन खोजबीन में जुटे। इस दौरान हादसे में बच्ची के मौत की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने शव नदी में फेंकने की बात स्वीकारी और उसकी निशानदेही पर शव नदी से बरामद कर पीएम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

महराजगंज के देवारा कदीम गांव की रहने वाली 12 वर्षीया कुमकुम पुत्री श्याम कुमार प्राथमिक विद्यालय देवारा कदीम में कक्षा पांच की छात्रा थी। बृहस्पतिवार को उसे स्कूल में जूता लेने के लिए बुलाया गया था। वह दिन में 12 बजे साइकिल से स्कूल जा रही थी कि रास्ते में ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। हादसे में के बाद चालक ने इसकी सूचना ट्रैक्टर मालिक को दी। पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए उसके शव को बालू भरी बोरी से बांध कर घाघरा नदी में फेंक दिया। शाम तक बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। कुमकुम की साइकिल घटनास्थल पर मिली तो परिजनों ने महराजगंज थाने शिकायत की। पुलिस की जांच में उसकी मौत ट्रैक्टर-ट्राली से कुचल कर होने की बात पता चली। इसके बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो उसने बच्ची के शव को मलहपुरवा गांव के पास घाघरा नदी में फेके जाने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने गोताखोर व ग्रामीणों की मदद से शव नदी से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बहनों में बड़ी थी और उसके दो भाई बताए गए है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। बच्ची के बड़े पिता गिरधारी का आरोप है कि पुलिस तहरीर देने के बाद भी ट्रैक्टर चालक व मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें