फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरैया मेन गेट पर लगे पोस्टर-बैनर उड़ा रहे आचार संहिता की धज्जियां

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट (आजमगढ़)। सगड़ी तहसील क्षेत्र के विकासखंड हरैया मेन गेट पर चुनाव आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। प्रचार सामग्री पोस्टर, बैनर गेट पर अभी तक चस्पा है।
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के साथ ही जिले में चुनाव आचार संहिता लागू है। बावजूद इसके क्षेत्र में जगह जगह चुनाव प्रचार सामग्री चस्पा हैं। ब्लाक में आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा अब तक इसे हटाने की जहमत नहीं उठाई गई है। विकास खंड अधिकारी इरशाद अहमद सहित जिले के तमाम अधिकारी ब्लॉक मुख्यालय पर नामांकन का निरीक्षण करने पहुंचे हैं लेकिन किसी को चुनाव आचार संहिता का मजाक उड़ाते बैनर पोस्टर की ओर ध्यान नहीं जाता है। आलम यह है कि मुख्य द्वार ही प्रचार सामग्री से अटे हुए हैं और इसके नीचे नामांकन के लिए सूची चस्पा की गई है।
वहीं रानी की सराय क्षेत्र में भी जगह-जगह खुला उल्लंघन हो रहा है। क्योंकि अभी भी कई स्थानों पर प्रत्याशियों के होर्डिंग व बैनर टंगे हैं। कस्बे के ईश्वरपुर, महमूदपुर, निजामाबाद, रेलवे क्रासिंग के पास चुनाव पूर्व टांगे गए होर्डिंग व बैनर अभी भी टंगे हैं। इसे लेकर जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें