फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन के कारण रात को जाम से कराह रहा शहर

विज्ञापन
शहर पांडेय बाजार चौराहे पर लगा जाम।-प्लान खबर की फोटो - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर की तंग गलियां लगन के कारण इस समय रात के समय भी जाम से जूझ रही हैं। जो इस जाम में फंसा उसे निकलने के घंटों लग गए। हर चौराहे और तिराहे पर पुलिस तैनात रहती है लेकिन सबकुछ देखते हुए भी यह लोग मौन साधे खड़े रहते हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी ने बहुत कुछ बदल दिया है। पहले जहां शादी समारोहों में सैकड़ों की भीड़ होती थी वहीं अब मात्र 100 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति दी गई है। हालांकि हर शादी समारोह में शासन और प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन नहीं हो रहा है। सड़कों पर जो बारात निकाली जा रही है उसमें लोग बिना मास्क के ही सड़कों पर नाचते गाते नजर आ रहे हैं। बारात में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है। इन सबके बीच शहर की तंग गलियों में प्रतिदिन तीन से चार बारात निकल रही हैं। बारात जब लेकर जाने वाले पूरी सड़क को घेर कर चलते हैं। हालांकि उनके द्वारा वाहनों को निकालने का प्रयास किया जाता है लेकिन फिर भी लोगों को जाम की समस्या से दो चार होना पड़ता है। नगर के मुख्य चौक क्षेत्र में स्थित दक्षिण मुखी देवी मंदिर पर लोग बारात लेकर जाने से पहले परछन को आते हैं। जिसके कारण यहां भी जाम लग रहा है। वहीं मुख्य चौक पर ही पुलिस तैनात रहती है लेकिन उसके द्वारा इस जाम को हटाने का प्रयास भी नहीं किया जाता है। ना ही लोगों मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने को कहा जाता है।
0000000000000000
फूलपुर में भी लग रहा जाम
मेजवां। बुधवार को फूलपुर बाजार में पूरे दिन लोग जाम की समस्या से जूझते रहे। बारात निकलने के कारण फूलपुर कस्बे के रोडवेज क्षेत्र में हर घंटे जाम लगता रहा। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। जो भी इस जाम में फंसा वह आधे घंटे बाद ही छूटा। चाहे दो पहिया वाहन हों या चार पहिया वाहन हर कोई इस जाम से परेशान नजर आया।
विज्ञापन

0000000000000000000
डीजे संचालकों आदि के साथ मीटिंग करके निर्देश दिया गया है कि वह जाम की समस्या न खड़ी होने दें। साथ ही पुलिस और ट्रैफिक पुलिस को भी निर्देश दिया गया है कि अगर कहीं ऐसी समस्या आती है तो उसे तत्काल हटाएं।
विज्ञापन

सुधीर जायसवाल, एसपी ट्रैफिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें