फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोलियां बना बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

Tue, 10 Nov 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली की पूर्व संध्या पर जिले के विभिन्न विद्यालयों में मंगलवार को भी रंगोली और दीप सज्जा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विविध रंगों से तरह-तरह की आकर्षक रंगोलियां बना कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


 सिधारी मऊ रोड स्थित महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता दो समूहों जूनियर और सीनियर में बांटकर संपन्न कराया गया।

सीनियर में अविनाश मौर्य, नितिश मौर्य, निधि गौड़, शिवानी कुमारी, अभिषेक गौतम और जीनियर में अनन्या विश्वकर्मा, तनु सिंह, आकांक्षा गौतम, अस्मिता मौर्या, नीतू मौर्या ने बाजी मारी।
विज्ञापन


इस दौरान प्रबंधक रामलखन मौर्य, उप प्रबंधक डीपी मौर्य और प्रधानाचार्य रामनयन मौर्य ने बच्चों के प्रयास की सराहना की।अंत में सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कोलबाजबहादुर स्थित मां सिद्धवी चिल्ड्रेन स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक रंगोलियां बनाई। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव ने सभी बच्चों की प्रतिभा की सराहना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें