फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: आएंगे तब खाना खाएंगे, कहकर निकला कारोबारी लापता

विज्ञापन
11 लापता कारोबारी की फोटो। श्रोत-परिवार
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर के मुख्य चौक क्षेत्र के रहने वाले कारोबारी रवि अग्रवाल रविवार जो अजमतपुर कोडर में आवास बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। रविवार को घर से दोपहर तक आने की बात कहकर निकले और लापता हो गए। देर शाम जब उनका कहीं पता नहीं चला। जब कहीं पता नहीं चला तो कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज कर कारोबारी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र में मुख्य चौक स्थित सदावर्ती मुहल्ला निवासी रवि अग्रवाल परिवार से अलग अजमतपुर कोडर में पत्नी के साथ आवास बनाकर रहते थे। रवि के चचेरे भाई अंकित अग्रवाल ने बताया कि रविवार को अवकाश था। फिर भी वह सुबह सिविल लाइन स्थित ऑटो पार्ट्स की दुकान जाने के लिए निकले। पत्नी से कहा कि दोपहर को दुकान बंद कर घर आएंगे तब खाना खाएंगे।
इसके बाद वह किसी कार्य से करनेहुआं स्थित एक निजी ऑनलाइन कंपनी के गोदाम पर पहुंच गए। जहां 2.41 बजे सीसीटीवी में उनकी लोकेशन मिली है। इसके बाद वह गायब हो गए। देर शाम तक घर न लौटने पर पत्नी की सूचना पर हम लोगों ने काफी तलाश किया लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी मोपेड वहीं मद्धूपुर में मिली। जिसे पुलिस उठाकर नगर कोतवाली ले आई। इस दौरान उनके साथ क्या हुआ इसका पता नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर तलाश की जा रही है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। कोई बड़े कारोबारी भी नहीं थे। दुकान के नौकर ने बताया है कि वह देवखरी में कोई जमीन खरीदने के प्रयास थे। इसलिए वहां गए थे। फिलहाल पता लगाया जा रहा है। उनके मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। - यादवेंद्र पांडेय, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें