फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बस खड़ी ट्रक से टकराई, परिचालक समेत दो घायल

विज्ञापन
हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास मंदिर के समीप शनिवार तड़के वाराणसी से आ रही जनरथ बस रोड के किनारे खड़ी ट्रक से पीछे से टकरा गई। हादसे में बस के परिचालक समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सुबह लगभग चार बजे हुई टक्कर के समय बस में सवार यात्री सो रहे थे। जोरदार आवाज से चीख-पुकार मच गई और आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गाजीपुर निवासी जनरथ के परिचालक सर्वजीत पाल 35 सहित यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा। रोडवेज चालक ने उच्चाधिकारियों को सूचित कर दूसरी बस मंगवाई और यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी तेज थी कि बस का एक तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, लेकिन संयोग से बड़ा हादसा टल गया। इस मामले में थाना प्रभारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें