फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रेशमा किन्नर ने मनाया रक्षाबंधन, बांधी राखी

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर समाजसेवी रेशमा दीदी किन्नर ने मुबारकपुर स्थित अपने आवास पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। कार्यक्रम की शुरुआत रामायणी बालकिशोर दास महाराज को राखी बांध हुई। रेश्मा ने कहा कि मेरे माता-पिता और भाई-बहन दूर रहते हैं, लेकिन यहां की जनता ही मेरा परिवार और भगवान है।
विज्ञापन

भाइयों के घर जाकर राखी बांधना संभव नहीं था, इसलिए मैंने उन्हें अपने घर बुलाकर राखी बांधी और अपने हाथों से भोजन कराया। रेश्मा दीदी ने बताया कि वह वर्षों से रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाती आ रही हैं और भविष्य में भी इसे जारी रखेंगी। उन्होंने कहा कि वह सनातन धर्म के हर त्योहार को जनता के साथ मिलकर मनाएंगी। उन्होंने नवरात्रि में भव्य पंडाल, मूर्ति स्थापना और रामकथा आयोजन की भी घोषणा की। इस दौरान डॉ. प्रवीण, अनवर हाशमी, वीरू सेठ, ओंकार, राजा सिंगर, मनोज टाइगर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें