फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: डीएम के निर्देश पर कब्र से निकाला गया युवती का शव

विज्ञापन
फूलपुर कोतवाली के खुटौली में युवती का शव कब्र से खोद कर पोस्टमार्टम के लिए निकलवाती पुलिस। संवा
विज्ञापन
फूलपुर। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कब्र से युवती के शव को निकलवाकर दोबारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घर से लापता होने के तीन बाद युवती का शव तमसा नदी में उतराया मिला था। परिजनों ने डीएम से मिलकर हत्या की आशंका जताई थी।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के खुटौली गांव निवासी शिवानी (18) 15 मार्च को अचानक घर से लापता हो गई थी। काफी तलाश के बाद परिजनों ने 16 मार्च को कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तीन दिन बाद 18 मार्च को युवती का शव तमसा नदी में उतराया हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसमें मौत का कारण डूबना बताया गया था।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से असंतुष्ट परिजनों ने डीएम से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि युवती की हत्या कर शव को नदी में फेंका गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। परिजनों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को उपजिलाधिकारी निजामाबाद चंद्र प्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह और कोतवाली प्रभारी सच्चिदानंद की मौजूदगी में शव को कब्र से निकलवाया। इसके बाद शव को दोबारा पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।
विज्ञापन

पहली पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया था कि डूबने से मौत हुई थी। परिजनों की मांग पर शव को दोबारा पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।-सच्चिदानंद, कोतवाल फूलपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें