बलरामपुर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खरकोली गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक पोखरे पर मछली मारने गए युवक की डूबकर मौत हो गई। परिजन मौके पर पहुंचे तो युवक की लाश पोखरी से बरामद हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
खरकोली गांव से पांच सौ मीटर की दूरी पर पोखरा है। इस पाखरे पर बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे गांव निवासी जगजीवन कुमार (24) मछली मारने की बात कहकर निकला था। साढ़े नौ बजे के लगभग परिजन उसे खाना खाने के लिए बुलाने गए तो पोखरी किनारे जगजीवन का कपड़ा व चप्पल आदि पड़ा था। पहले परिजनों ने आसपास खोजा तो वह नहीं मिला। इसके बाद पोखरी में उसकी तलाश शुरू हुई। कुछ ही देर में जगजीवन का शव पोखरी से बरामद हुआ। मृत चार भाइयों में दूसरे नंबर पर था।