फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय। थाना क्षेत्र के शाहखजुरा बेलाडीह गांव में सोमवार की सुबह एक घर के कमरे में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। परिजनों को जानकारी हुई तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रानी की सराय थाना क्षेत्र के शाहखजुरा बेलाडीह गांव निवासी राजू (33) अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए बाहर रहता था। वह एक माह पूर्व अपने पिता की मृत्यु पर गांव लौटा था। राजू के चाचा राजनरायन ने बताया कि सोमवार की सुबह घर के कमरे में चुल्ले के सहारे साड़ी के फंदे पर लटकता मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राजू चार भाइयों में से तीसरे नंबर का था। इस घटना से उसकी पत्नी संजू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें