फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दुपट्टे के सहारे लटकता मिला किशोर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। सिधारी थाना क्षेत्र के घोरट गांव में शुक्रवार की शाम एक किशोर ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम को भिजवाया। किशोर ने फांसी क्यों लगाई अभी तक इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। मृत किशोर अवतंस राय कक्षा 10वीं का छात्र था। तीन बहनों का इकलौता और सबसे छोटा भाई था। मां सुषमा ने बताया कि शुक्रवार की शाम वह किसी काम से बाहर गई थी शाम पांच बजे के आस-पास वह घर आई तो कमरे में अवतंस का शव पंखे में दुपट्टे के सहारे लटका देखा, बच्चे का शव देख उसने शोर मचाया तो परिवार के अन्य लोग वहां एकत्र हो गए।
विज्ञापन

साथ ही मुहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर किशोर की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अवतंस राय ने पंखे से लटकर आत्महत्या क्यों की, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। थाना प्रभारी हिमेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना का कारण नहीं पता चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें