फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पुलिस ने हुक्काबार पर मारा छापा, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस ने शुक्रवार देर रात अवैध रूप से संचालित हो रहे हुक्काबार पर छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से 10 हुक्के, 24 डिब्बे फ्लेवरयुक्त तंबाकू, 107 पैकेट विभिन्न कंपनियों के फ्लेवर और 17 पैकेट सिगरेट समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया। प्रभारी निरीक्षक शशि मौलि पांडेय को सूचना मिली थी कि अलीनगर चौराहे के पास आउल कैफे में बिना लाइसेंस हुक्काबार चल रहा है। संचालक अजीजुर्रहमान अपने दोनों पुत्रों आकिब रहमान और नवाजिस रहमान के साथ यहां नाबालिग और युवाओं को हुक्का पिलाकर नशे का आदी बना रहा था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैफे के अंदर छापा मारा तो अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोग भाग निकले, लेकिन पुलिस ने पांच को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में संचालक अजीजुर्रहमान, उसके पुत्र आकिब रहमान व नवाजिस रहमान व ग्राहक अबु तोराब और कमालुद्दीन शामिल हैं। बरामदगी और अवैध संचालन के आधार पर थाना मुबारकपुर में मुकदमा पंजीकृत कर सभी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें