फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल बृहस्पतिवार को जनपद पहुंचे। इस दौरान उन्होंने थाना सरायमीर के ग्राम कनैथा में समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर अभिषेक यादव के छोटे भाई आशुतोष यादव के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत में पाल ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं, छात्रों और युवाओं के साथ अन्याय और अत्याचार कर रही है। यह सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश कर रही है और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को नकार रही है। उन्होंने कहा कि प्राथमिक विद्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में नियुक्तियों में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) के हक को लूटकर दूसरों को दे दिया गया। धर्म और जाति के नाम पर लोगों को परेशान किया जा रहा है। महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है, गरीबों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो गई हैं, जिससे उनका जीना मुश्किल हो गया है। कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के सजातीय अपराधी बेखौफ होकर अपराध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के लोग जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं और तहसीलों व थानों में भ्रष्टाचार व्याप्त है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में पीडीए की ताकत योगी सरकार को उखाड़ फेंकेगी और अगली सरकार समाजवादी पार्टी की होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव, सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, विधायक अखिलेश यादव, विधायक नफीस अहमद, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें