फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अधिवक्ता पर हमले की निंदा एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरदह। तहसील परिसर स्थित भवन में अधिवक्ता संघ की बैठक संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अधिवक्ता मांता प्रसाद यादव एवं उनके परिवार पर हुए हमले तथा पुलिस द्वारा लगाए गलत धाराओं की निंदा कर एसडीएम को ज्ञापन साैंपा
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से चार प्रस्ताव पारित किए गए। पहले प्रस्ताव में कहा गया कि एसडीएम मार्टीनगंज द्वारा पूर्व में दिए गए तीन दिसंबर के प्रस्ताव पर अब तक कोई कार्रवाई न करने से अधिवक्ता संघ में नाराजगी है। दूसरे प्रस्ताव में मांग की गई कि मान्ता प्रसाद एडवोकेट की भूमिधरी भूमि का सीमांकन कराते हुए तत्काल कब्जा दिलाया जाए। तीसरे प्रस्ताव के तहत उनके विरुद्ध दर्ज फर्जी एफआईआर को तत्काल निरस्त कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक के बाद अधिवक्ता नारेबाजी करते हुए पूरे तहसील परिसर का चक्रमण किया। इसके बादइ चार सूत्री मांगों का ज्ञापन एसडीएम मार्टीनगंज दिव्या सिकरवार को सौंपा। बैठक का संचालन संघ के मंत्री अमरनाथ यादव एडवोकेट ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें