फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम सात बजे छेड़खानी का विरोध करने पर दूसरे समुदाय का युवक अपने गांव की दलित बस्ती की रहने वाल ग्ी युवती पर मिट्टी का तेल छिडक़र आग लगा दिया। गांव के लोग दरवाजा तोडक़र किसी तरह से आग पर काबू पाया। साथ ही भाग रहे आरोपी को पकड़ उसकी धुनाई कर पुलिस के हवाले कर दिया।
घटना के बाद से ही वाराणसी के बीएचयू में भर्ती युवती का इलाज चल रहा। घटना के दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव है। क्षेत्र में पूरे दिन पुलिस के अधिकारी और पीएसी की गाडिय़ां भ्रमण करती रही। गतिविधियों पर खुफिया विभाग के लोग भी नजर रखे हुए हैं।
निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय दलित युवती चार बहनों में छोटी है। सोमवार की शाम युवती घर पर अकेली थी। उसके पिता काम पर गए थे। जबकि बहनें कहीं और किसी काम से बाहर थी। युवती को घर में अकेला देखकर उसके गांव का रहने वाला मो. सफी पुत्र रफीक घर में घुस गया और दरवाजा भीतर से बंद कर युवती से उसका मोबाइल नंबर मांगने लगा।
उसने देने से इंकार करने पर मो. सफी ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया और उससे छेड़खानी करने लगा। युवती ने विरोध किया तो वह मिट्टी के तेल का गैलन उठाकर उसके ऊपर पूरा तेल उड़ेलकर आग लगा दी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। इस दौरान भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। धुनाईकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा।
उधर घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई और युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। पुलिस अभिरक्षा में उसका वाराणसी के वीएचयू में इलाज चल रहा।
जहां दूसरे दिन मंगलवार की शाम तक हालत गंभीर बनी हुई थी। इधर घटना के संबंध में युवती के पिता से तहरीर लेकर पुुलिस ने मो. सफी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ली। मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने की वजह से क्षेत्र में तनाव है। ऐहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। घटना के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे दिन क्षेत्र में अधिकारियों और पीएसी के वाहन चक्रमण करते रहे। साथ ही गतिविधियों पर नजर रखने के लिए खुफिया विभाग को भी लगाया गया है।
पुलिसवालों ने दी सहायता
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम छेडख़ानी के विरोध पर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा दलित युवती के ऊपर मिट्टी का तेल छिडक़र आग लगाए जाने से झुलसी युवती को वाराणसी के बीएचयू में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा। परिवार की आर्थिक स्थित कमजोर होने की वजह से एसपी रवि कुमार छवि के निर्देश पर पुलिसवालों ने चंदा इकट्ठा कर मंगलवार को घर वालों की आर्थिक मदद की है। साथ ही अन्य सरकारी सुविधाएं भी दिलाने का वादा किया है।
प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका
फरिहां। निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम छेड़खानी के विरोध पर दलित युवती के ऊपर मिट्टी का तेल छिडक़र दुसरे समुदाय के युवक द्वारा जलाए जाने की घटना के दूसरे दिन मंगलवार को हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल युवती के घर वालों से मिलने के लिए जैसे ही फरिहां बाजार में पहुंचे कि वहां मौजूद पुलिस के अधिकारियों ने सभी को रोक लिया, और फरिहां पुलिस चौकी ले गए।
वहां मौजूद एसपीसिटी ने उनकी मांग को स्वीकार करते हुए कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान हरिवंश मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की आराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वर्ग विशेष के युवकों द्वारा जिस तरह से घटना को अंजाम दिया है। उससे स्पष्ट है कि उनमें पुलिस का कोई खौफ नहीं है। इस दौरान विष्णुकांत चौबे, विहिम मंडल प्रभारी हलधर दूबे, रामसकल चौहान, सौरभ गुप्ता, सत्यम, आशीष, मनीष आदि लोग मौजूद रहे।
आरोपी का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है। घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। क्षेत्र में पूरी तरह सेे शांति व्यवस्था कायम है। गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। - सुभाष चंद्र गंगवार, एसपीसिटी