एसटीएफ प्रयागराज और मेंहनगर पुलिस की टीम ने 50 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर एक्ट के आरोपी आरिफ को करनेहुआ गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आरिफ मुबारकपुर थाना क्षेत्र के खौरा रसूलपुर बहोरा गांव का निवासी है। आरोपी पशुवध गैंग का सक्रिय सदस्य है। प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह पुलिस टीम के साथ दचेकिंग कर रहे थे।
तभी पता चला कि मेंहनगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी सोनू उर्फ जावेद का एक संगठित गिरोह है। जो तरवां के धर्मेंद्र गुप्ताू, मऊ के भाखमपुर गांव निवासी बुद्दू उर्फ फैजान, मुबारकपुर के निवासी पप्पू व आरिफ और मऊ के निवासी राजकुमार के साथ मिलकर प्रतिबंधित पशुओं का वध करने दूसरे प्रांत ले जाते हैं।
11 मार्च वर्ष 2024 को शिवरामपुर में पिकअप से दो प्रतिबंधित पशु क्रूरता पूर्वक बंधे हुए बरामद हुए थे। जिला मजिस्ट्रेट आजमगढ़ के अनुमोदन पर आरोपी सोनू उर्फ जावेद, धर्मेंद्र, बुद्धु उर्फ फैजान, पप्पू उर्फ अली अहमद, आरिफ और राजकुमार के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया। तीन अप्रैल पुलिस उप महा निरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मेंहनगर थाना प्रभारी निहान नंदन ने बताया कि एसटीएफ व पुलिस की टीम ने सोमवार रात करीब आठ बजे करनेहुआं गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया।