कस्बा क्षेत्र में बंदरों ने आतंक मचा दिया है। जानकारी के अनुसार बच्चों पर हमला कर दे रहे हैं इसके साथ ही घर के सामान को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं लिहाजा अब जनता इस समस्या के समाधान की मांग कर रही है।
निजामाबाद स्थानीय कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के आतंक से आम लोग दहशत में हैं। कस्बे में सैकड़ों बंदरों ने लोगों को परेशान कर दिया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बंदर अचानक घरों के बाहर बैठे लोगों, खासकर बच्चों पर हमला कर देते हैं। कई बच्चे और लोग बंदरों के हमले में घायल हो चुके हैं, जिनमें से कुछ का इलाज अभी भी चल रहा है।
विज्ञापन
बंदरों के डर से लोग घरों के सामने जालियां लगवा रहे हैं। कस्बे के लोगों ने अधिकारियों को प्रार्थना पत्र देकर बंदरों को पकड़ने की मांग की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी विक्रम कुमार ने बताया कि बंदरों के आतंक की समस्या को वन विभाग के अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया है।