पांचवें दिन शिविर का शुभारंभ प्रबंधक महेंद्र राय ने किया। इस दौरान उन्होंने छात्राओं द्वारा बनाए गए टेंट और रंगोली का निरीक्षण किया।
कहा कि रासेयो शिविर द्वारा समाज को जागरूक करते हुए हमें अनुशासित रहने के साथ अपनी जिम्मेदारियों का बोध कराता है।
उन्होंने छात्राओं को गरीबों, असहायों की मदद करने का संकल्प दिलाया। प्रशिक्षक वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि शिविर में मदर टेरेसा, मैरी काम, रानी लक्ष्मी बाई, कल्पना चावला, किरण बेदी सहित 13 टोलियां शामिल हैं।
शिविर के पांचवें दिन इन टोलियों ने जंगल में रहने के दौरान टेंट का निर्माण कराना और आपदा में अपनी और लोगों की सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गई है। छात्राओं ने टेंट के साथ एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
इस मौके पर संतोष कुमार राय, संजय कुमार, सुनीता राय, बबिता राय, साधना राय, पूनम यादव, प्रतिभा विश्वकर्मा मौजूद थे।