फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मृत घोषित हो चुके किशोर को आया होश, परिजन ले गए अस्पताल फिर हो गई मौत

Fri, 29 Mar 2024 03:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

Azamgarh News: देर रात पेशाब करने के लिए ज्ञानचंद उठा, इस बीच नींद में अनियंत्रित होने से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह दो मंजिला नीचे आ गिरा, आधी रात के समय हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह दूसरे दिन उठने पर लोगों ने उसे नीचे घायलावस्था में नीचे गिरा देखा तो आफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग ज्ञानचंद को जिला मुख्यालय एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए।
विज्ञापन
मृत ज्ञानचंद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के गंभीरपुर थाना के दयालपुर गांव में छत पर सो रहे किशोर की छत से गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी सुबह उठने पर हुई। तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे घर लेकर आ गए। इस बीच, उसे होश आया तो परिवार के लोग उसे शहर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


गंभीरपुर थाना के दयालपुर गांव में गुरुवार की रात ज्ञानचंद (16) पुत्र विराज चौहान छत पर सो रहा था। देर रात पेशाब करने के लिए वह उठा, इस बीच नींद में अनियंत्रित होने से उसका पैर फिसल गया। जिससे वह दो मंजिला नीचे आ गिरा, आधी रात के समय हुई इस घटना की जानकारी किसी को नहीं हो सकी। सुबह दूसरे दिन उठने पर लोगों ने उसे नीचे घायलावस्था में नीचे गिरा देखा तो आफरा-तफरी मच गई। परिवार के लोग ज्ञानचंद को जिला मुख्यालय एक अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग उसे लेकर घर चले आए। 

परिवार के लोग अभी रिश्तेदारों सहित अन्य लोगों को ज्ञानचंद की मौत की सूचना दे रहे थे, तभी वह होश में आ गया। यह देख परिवार के लोग हैरान हो गए। आनन-फानन में परिवार के लोग उसे लेकर फिर से जिला मुख्यालय स्थित एक प्राइवेट अस्पताल गए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक भाई बहन में छोटा था, माता-पिता मुंबई गए हुए थे। ज्ञानचंद की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें