तहबरपुर। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई तहबरपुर की बैठक बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र टीकापुर में हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। ब्लॉक अध्यक्ष राम आशीष राय ने कहा कि शिक्षक हित संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शिक्षकों के मान-सम्मान पर किसी भी प्रकार की आंच नहीं आने दी जाएगी और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा। बृजेश कुमार राय ने शिक्षकों पर टीटी लागू किए जाने के मुद्दे पर कहा कि संगठन इस विषय पर गंभीरता से प्रयासरत है और सकारात्मक समाधान की उम्मीद है।
मनोज कुमार त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर आवाज उठाता रहेगा। अध्यक्षता नर्वदेश्वर उपाध्याय ने तथा संचालन अनंत राय ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री प्रदीप सिंह पंकज, नीरज सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह, देवेश राय, नीरज राय, रामचंद्र यादव, प्रेम प्रकाश राय, संजय मौर्य, सोनी राय, वंदना राय, शिखा राय, शिल्पी सिंह, सधीन विश्वकर्मा आदि उपस्थित रहे।