फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 8.74 करोड़ से खींची जाएंगी 102 नई लाइनें

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए बिजली निगम ने मंडल के चारों सर्किलों में 11 केवी की 102 नई लाइनें बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस परियोजना पर 8.74 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। शासन से मंजूरी भी मिल चुकी है। मंडल के तीनों जनपदों की चारों सर्किल में विभिन्न भार के 14 लाख से ज्यादा उपभोक्ता हैं। मुख्य अभियंता वितरण इंजीनियर रामबाबू ने बताया कि 11 केवी की कई लाइनों पर उपभोक्ताओं की संख्या ज्यादा होने के कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति करने में परेशानी हो रही है। गर्मी में ओवरलोड लाइनों पर फाल्ट बढ़ जाता है। इसे देखते हुए चारों सर्किलों में व्यावसायिक योजना के तहत 11 केवी की 102 नई लाइन बनाने के लिए 8.74 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करके मंजूरी के लिए भेजा गया था। इसकी शासन से मंजूरी मिल चुकी है। नई लाइनों के बनने के बाद पुरानी लाइनों का लोड बंट जाएगा।
विज्ञापन

जनपद लाइनों की संख्या खर्च
मऊ 56 279.13 लाख
बलिया 13 96.26 लाख
आजमगढ़ (प्रथम) 21 239.36 लाख
आजमगढ़ (द्वितीय) 12 259.85 लाख
शासन से चारों सर्किल में 11 केवी की 102 लाइनों के बनाने की मंजूरी मिल चुकी है। इसके बनने के बाद मंडल की बिजली आपूर्ति पहले से और बेहतर हो जाएगी। फॉल्ट कम आएंगे। इस पर जल्द ही काम शुरू होगा। - इंजीनियर रामबाबू, मुख्य अभियंता वितरण, आजमगढ़ मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें