फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर शिक्षकों ने बुलंद की आवाज

विज्ञापन
जेडी कार्यालय में शिक्षकों के धरने को संबोधित करते जर्नादन सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में धरना-प्रदर्शन कर अपनी आवाज बुलंद की। शिक्षकों चेतावनी देते हुए कहा कि हमारी मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हमारा आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। धरना-प्रदर्शन के बीच सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष रूप से पालन किया गया।
विज्ञापन

संगठन के वरिष्ठ नेता रामजन्म सिंह ने कहा कि आयोग द्वारा चयनित अभ्यर्थियों ने अगस्त में कार्यभार ग्रहण किया लेकिन उनके शैक्षिक प्रमाण पत्रों का सत्यापन होने के बाद भी वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा है। जिससे वह आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। कहा कि तत्काल वेतन भुगतान किया जाए। अन्यथा कि स्थिति में धरना वेतन भुगतान तक जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र ने कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय और संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय आकंठ, भ्रष्टाचार मे डूबे हुए है। जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय में वर्षो से कोई वित्त एवं लेखाधिकारी तथा आडिटर नहीं है। जिसके कारण मंडल के अध्यापकों एवं कर्मचारियों की पत्रावलियां निस्तारित नहीं हो पा रही है। कोषाध्यक्ष अबरार अहमद, रामजपित सिंह, जनार्दन सिंह, रमेश चन्द्र सिंह, शेर बहादुर यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, मत्स्येंद्रनाथ सिंह, जामवंत निषाद, राधेश्याम राजभर, अरविंद राम ने धरने को संबोधित किया। धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. जयशंकर मिश्र व संचालन जिलामंत्री पंकज कुमार सिंह ने किया। महमूदुर्रहमान, मुनीब वर्मा, अजय यादव, अशोक यादव, प्रकाश चन्द्र, सतीश श्रीवास्तव, पंकज, सुनील कुमार, राजेश कुमार, शिवबंश सिंह, पप्पू, रमेश यादव, विनोद यादव, जितेंद्र विश्वकर्मा व गिरीश नारायण सहित आदि अध्यापक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें