फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औचक निरीक्षण करने पहुंचे एसपी, पुलिस क्लब में मिली गंदगी पर भड़के

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शहर के सिविल लाइंस क्षेत्र में कलेक्ट्रेट चौराहे पर स्थित अंग्रेजो के समय के बने पुलिस क्लब परिसर का मंगलवार को एसपी सुधीर कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान परिसर के जीर्णशीर्ण हालत व गंदगी देख कर वे भड़क उठे और प्रतिसार निरीक्षक व परिसर में रह रहे दरोगाओं को जम कर फटकार लगाई।
विज्ञापन

अंग्रेजी हुकूमत के दौरान पुलिस क्लब भवन बना था। काफी पुराना होने के साथ ही पूरा परिसर वर्तमान में देखरेख के अभाव में जीर्णशीर्ण हो चुका है। साफ-सफाई न होने से पूरे परिसर में गंदगी का अंबार है। इसी गंदगी के बीच दरोग व इंस्पेक्टर यहां रहते हैं। मंगलवार की सुबह एसपी सुधीर कुमार सिंह अचानक ही परिसर के निरीक्षण के लिए पहुंच गए। पूरे परिसर में झाड़-झंखाड़ उगे दिखाई दिए तो वहीं गंदगी का अंबार लगा हुआ था। शौचालय व बाथरूम जाम था, टोटियां टूटी हुई थी। इस पर एसपी ने तत्काल प्लंबर को बुलवा कर जाम शौचालय व बाथरूम को ठीक कराने के साथ ही खराब व टूटी टोटियों को बदलवाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही जर्जर दीवार को ठीक कराने व भवन की मरम्मत करा कर रंगाई पुताई कराने का प्रतिसार निरीक्षक को निर्देश दिया। इतना ही नहीं नये सिरे से परिसर में वायरिंग भी कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें