फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने को लेकर शिक्षकों ने बनाई रणनीति

Sun, 17 Jan 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग की विसंगति, पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगों को लेकर 20 जनवरी को आयोजित धरने की तैयारी को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक शर्मा गुट की बैठक रविवार को वेस्ली इंटर कालेज में हुई। जिसमें धरने का सफल बनाने को लेकर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन


बैठक में सर्वसम्मति से जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय कुमार सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया। संघ के संरक्षक दिवाकर तिवारी ने कहा कि प्रदेशीय अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा को राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश विधान परिषद का सभापति बनाकर संगठन का गौरव बढ़ाया है।

जिलाध्यक्ष रामबिहारी सिंह ने कहा कि सातवें आयोग में विसंगति को लेकर कर्मचारी शिक्षक समंवय समिति के तत्वावधान में 20 जनवरी को रिक्शा स्टैंड पर विशाल धरने का आयोजन किया गया है। जिलामंत्री प्रभाकर राय ने कहा कि छह, सात और आठ फरवरी को संगठन का 54वां प्रांतीय सम्मेलन एमवी इंटर कालेज बरेली में आयोजित है। सम्मेलन में प्रतिभाग करने वाले शिक्षकों को शिक्षा निदेशक माध्यमिक से विशेष आकस्मिक अवकाश स्वीकृत है।
विज्ञापन


 बैठक को मुन्नू यादव, सर्वेश्वर पांडेय, डा. रवींद्र नाथ राय, दुखंती यादव, सत्यप्रकाश यादव, कल्पनाथ सिंह, विजय सिंह, रामसकल यादव, अशोक यादव, सुरेंद्र कुमार सिंह, धर्मराज, हरिनारायण राय, मिर्जा यासिर बेग आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें