फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: शिक्षकों ने मूल्यांकन का किया बहिष्कार, न्याय की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। राजकीय शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शनिवार को जिले के तीन मूल्यांकन केंद्रों पर शिक्षकों ने कॉपियां जांचने से इन्कार करते हुए बहिष्कार कर दिया। शिक्षकों का कहना है कि धर्मेंद्र कुमार के परिवार को दो करोड़ रुपये का आर्थिक सहयोग और परिवार के दो सदस्यों को नौकरी व अपराधी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। शिक्षकों ने कहा कि जब तक हमारी मांग पूरी नहीं होगी तब तक बहिष्कार जारी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शनिवार को शिब्ली नेशनल इंटर काॅलेज में मूल्यांकन का बहिष्कार किया। इस दौरान प्रदेश मंत्री शैलेश राय व जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी ने कहा कि जिस तरह से वाराणसी से राजकीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की हत्या मुजफ्फरनगर में सिपाही द्वारा की गई है उसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। कहा कि शिक्षक स्व. धर्मेंद्र कुमार के परिवार को दो करोड़ रुपये का मुआवजा मिले।
जिलाध्यक्ष बालकेश दूबे, जिलामंत्री साकेत चतुर्वेदी, कार्यवाहक जिलामंत्री नागेंद्र कुमार, रविंद्र यादव, राजेश राय, जयकरन यादव, राजवंत सिंह व दुर्गेश राय सहित आदि शामिल रहे। वहीं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेयगुट की ने भी डीएवी इंटर कालेज व राजकीय बालिका इंटर कालेज आजमगढ़ में अध्यापकों के साथ मूल्यांकन बहिष्कार किया। इस अवसर पर रामअवध राम व ज्वालाप्रसाद सहित आदि शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें