फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
देवगांव कोतवाली के कैथी शंकरपुर गांव में युवक ने फांसी लगाने पर रोते परिजन। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के कैथी शंकरपुर गांव में शुक्रवार की रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। युवक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक था और कोचिंग पढ़ाता था। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देवगांव कोतवाली के कैथी शंकरपुर मगटापुरवा का रहने वाला 25 वर्षीय ललित कुमार पुत्र राजेंद्र एक प्राइवेट स्कूल में बतौर शिक्षक तैनात था। इसके साथ ही वह घर पर ही कुछ बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाता था। रोज की भांति शुक्रवार की रात वह खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात में घर के दक्षिण रविंद्र यादव पुत्र सालीक यादव के ट्यूबवेल के पास अमरूद के पेड़ में फंदा लगाकर उसने आत्महत्या कर लिया। सुबह लोगों ने उसे अमरूद के पेड़ पर लटका देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजनों के साथ ही पूरा गांव ही मौके पर जुट गया। इस बीच किसी ने पुलिस को भी सूचना दे दी। जिस पर देवगांव कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। वह तीन भाईयों व एक बहन में तीसरे नंबर पर था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें