फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: तौहीद गैस एजेंसी बनकट ने जीता ऑल इंडिया वालीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के अंजान शहीद में आयोजित अब्दुल हई चिश्ती ऑल इंडिया वाालीबॉल टूर्नामेंट में तौहीद गैस एजेंसी बनकट की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में बनकट की टीम ने हेदाया कंप्यूटर शारजा को 28-26 और 25-17 से हराकर विजेता ट्रॉफी हासिल की।
विज्ञापन

शनिवार रात को हुई प्रतियोगिता में नौ टीमें शामिल हुईं। रविवार सुबह खेला गया फाइनल दर्शकों के लिए बेहद रोमांचक रहा। पूरी रात चले टूर्नामेंट में दर्शकों ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मोहम्मद तौहीद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने और खेल के प्रति रुचि जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम में प्रमोद यादव, वाजिद अली, मोहम्मद अनस, करन संधू, शाहरुख, शाहबाज अली आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें