आजमगढ़। श्री बिहारी जी मंदिर योग कक्षा परिसर में शनिवार को 26 व 27 अप्रैल को होने वाली जिला योगासन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। जिला कोऑर्डिनेटर रमाकांत वर्मा के मार्गदर्शन में जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में तहसील स्तर पर योगासन और पैरा योगासन प्रतियोगिताओं के आयोजन का खाका तैयार किया गया।
तहसील-मेहनगर में 16 अप्रैल को शाहिद शिव शंकर इंटर कॉलेज, कम्हरिया में योगासन प्रतियोगिता होगी। इसके प्रभारी राजेश सिंह और कंपटीशन मैनेजर मुमताज अहमद होंगे। तहसील-बूढ़नपुर में जिला पैरा योगासन चैंपियनशिप समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय, अतरौलिया में होगी, जिसके प्रभारी शंभू दयाल और मैनेजर दीवान गौहर होंगे। तहसील-फूलपुर में 18 अप्रैल को कैफी आजमी स्पोर्ट्स एकेडमी में सामान्य और पैरा योगासन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके प्रभारी विनय यादव, गुलाब अग्रहरि और मैनेजर आशुतोष त्रिपाठी होंगे। कोच नीरज गोंड और योद्धा गौतम भी सहयोग करेंगे। तहसील-सगड़ी में कंपोजिट विद्यालय देवरा तुर्क चारा, ब्लॉक महाराजगंज में अर्चना सिंह के नेतृत्व में प्रतियोगिता होगी। फूलपुर में दूसरी प्रतियोगिता राम प्रीति सत्येंद्र कुमार बालिका इंटर कॉलेज, पवई में विनय यादव के नेतृत्व में होगी।
प्रतियोगिताओं में बालक और बालिका वर्ग के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी जिला सचिव अशोक कुमार गुप्ता (7905298001) से संपर्क कर सकते हैं। बैठक में लौटू, अनंत, रश्मि, अशोक, इंद्रजीत, मनमोहन, रजत, कुलदीप, दीनदयाल, सीनियर खिलाड़ी, कप्तान और कोच उपस्थित रहे।