फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अतरौलिया के सभी घरों में पहुंचेगा नल से जल

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। अमृत योजना के तहत नगर पंचायत अतरौलिया के सभी घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचेगा। जल निगम नगरीय की तरफ से आठ करोड़ 87 लाख 81 हजार की डीपीआर तैयार की गई है। इसी माह स्वीकृति के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। इसी माह इसे शासन से स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इससे दो जोन में काम कराया जाएगा। पहले में पुराने ओवरहेड टैंक पर काम होगा। इसके बाद दूसरे में एक नई पानी की टंकी बनाई जाएगी। तीन नए ट्यूबवेलों की स्थापना होगी। कस्बा में 10 किमी पाइप लाइन बिछाकर 2127 नए नल कनेक्शन दिए जाएंगे।
विज्ञापन

अतरौलिया काफी पुरानी नगर पंचायत है। इसका गठन 1909 में हुआ था। इसमें 11 वार्ड हैं, 2011 के जनगणना के अनुसार, इसकी आबादी 10 हजार थी। वर्तमान में वार्डों में रहने वाले लोगों को दो ओवरहेड टैंक के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उधर समय के साथ नगर पंचायत की आबादी बढ़ती गई। इसमें कई नए मकान, दुकान भी बन गए, लेकिन पानी आपूर्ति पर कोई काम नहीं हुआ। नगर पंचायत प्रशासन अपनी पुरानी व्यवस्था से ही सीमित जगहों पर पानी की आपूर्ति करता चला आ रहा है। नगर पंचायत के कई घरों को पेयजल आपूर्ति की दरकार है, लेकिन पाइप लाइन न बिछने और टोंटी न लगने के कारण उनको पेयजल नहीं मिल पा रहा है।
जल निगम नगरीय एक्सईएन जियाउल हक ने बताया कि नगर पंचायत अतरौलिया के शत प्रतिशत घरों को पेयजल की आपूर्ति होगी। इसके लिए 8.87 करोड़ का डीपीआर तैयार हो चुका है। इसी माह स्वीकृति के लिए इसे शासन को भेजा जाएगा। वहां से बजट की स्वीकृति मिलने के बाद काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें