आजमगढ़। तमसा का जलस्तर कम होने पर शनिवार को शहर के बांधों के रेगुलेटर खोल दिए गए। इससे एक माह से शहर के निचले इलाकों में सीवर का पानी रुका तेजी से निकलने लगा है। जल्द ही लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
शहर का मातबरगंज, बागेश्वर नगर, कोलबाजबहादुर, कोलघाट, सिधारी, हाफिजपुर, फराश टोला, सहित दर्जनों इलाके डूबे हुए थे। लोगों का जीवन मुहाल हो चुका था। इन लोगों के लोगों को सीवर के पानी से होकर आना-जाना पड़ रहा था। लोगों की परेशानियों को निजात शनिवार की शाम को मिलनी शुरू हुई जब शहर के सटे सुरक्षा बांध के कई रेगुलेटरों केे खोल दिया। जैसे ही रेगुलेटरों को खोला गया, पानी की निकासी तेजी से होनी शुरू हो गई। वही इन जलमग्न इलाकों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव प्रशासन द्वारा कराया जाना बहुत जरूरी है नहीं तो आने वाले दिनों में जलमग्न इलाके संक्रमण की चपेट में आ सकते है।