लाटघाट चौकी प्रभारी जाफर खान ने बताया कि सुसाइड नोट में किसी पर कोई आरोप नहीं है, लिखा है की मर्जी से मर रहे हैं, पुलिस किसी को परेशान न करें। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का है। बड़ा भाई अमर कुमार और छोटा शिवकुमार है। पत्नी सुनीता, दो लड़के शुभम कुमार और अमन कुमार हैं। माता यशोदा हैं।
गांव के लोगों का कहना है कि राजकुमार राम काफी कर्ज से डूबा हुआ था। पारिवारिक कलह भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। इस दौरान फॉरेंसिक टीम ने भी मौका मुआयना किया। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।