जागृति ने पास आकर पूछा तो उसने खुद को जितेंद्र पाठक बताते हुए सच्चिदानंद से बात करने के लिए उसका फोन मांगने लगा। जागृति ने पिता को फोन कर बताया तो उन्होंने व्यक्ति को पहचानने से इन्कार कर दिया। इसके बाद जागृति सतर्क हो गई। गेट नहीं खोला और कमरे को बंद कर लिया।
साथ ही पुलिस को हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर जानकारी दी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती तब तक उक्त तीनों व्यक्ति वहां से भाग गए। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय ने कहा कि मामले के संबंध और जानकारी जुटाकर इसकी जांच की जा रही है। उक्त लोगों की तलाश की जा रही है। सीसी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।