फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले में फंसी टाफी ने ली मासूम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के वजीराबाद निवासी एक मासूम की शुक्रवार को गले में टॉफी फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। मासूक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। देर शाम मासूक का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

फूलुपर थाना क्षेत्र के वजीराबाद शेखवलिया गांव निवासी विनोद कुमार का सात वर्षीय बेटा कान्हा विद्यालय से घर आ रहा था। उसने अपनी जेब में रखी टाफी को खाया। टाफी उसके गले में जाकर अटक गई। जिससे उसे सांस लेने में परेशानी होने लगी। स्थिति को गंभीर देख परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल में पहुुंचे जहां चिकित्सकों ने मासूम को बचाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर पर था। वह कक्षा एक का छात्र था। देर शाम उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें