फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृह जनपद आईं तैराक रिया का किया गया स्वागत

विज्ञापन
आजमगढ़ पहुंचने पर तैराक प्रिया राय का स्वागत करते लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
जिले में मतदाता जागरूकता अभियान की ब्रांड एंबेसडर बनाई गईं तैराक जिया राय सोमवार को गृह जनपद पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही जिले के लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के कटाई अलीमुद्दीनपुर निवासी तैराक जिया राय राष्ट्रीय बाल पुरस्कार पाने के बाद पहली बार सोमवार को गृह जनपद पहुंचीं। वे आजमगढ़ रेलवे स्टेशन पर उतरीं तो लोगों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। जिया राय मुंबई से ट्रेन से आजमगढ़ आईं। डीआईओएस वीके शर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य ललिता, राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, प्रवक्ता अनीता राय, अवधेश सिंह ने गुलदस्ता देकर और माल्यार्पण कर जिया का स्वागत किया। जिया राय के पिता मदन राय ने बताया जिया राय को मतदाता जागरूकता अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। जिया एक सप्ताह तक घर पर रहेंगी और जिले के मतदाताओं को मतदान करने के लिए प्रेरित करेंगी। बताया कि जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के बुलावे पर हम लोग सोमवार घर आए। जियाराय आजमगढ़ जिले के मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें