फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मौत: दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था मिठाई कारोबारी, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत

Thu, 30 May 2024 12:43 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर गांव के पास सड़क हादसे में एक मिठाई कारोबारी की जान चली गई। वह दुकान बंद करके साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। 
विज्ञापन
मृकर की फाइल फोटो - फोटो : परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बनवीरपुर गांव के पास बुधवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार मिठाई कारोबारी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यह है मामला
फूलपुर कोतवाली के कोल गांव निवासी सुजीत यादव (28) चेतरा बाजार में मिठाई की दुकान खोल रखा था। रोज की भांति बुधवार की देर रात वह साइकिल से दुकान बंद कर घर लौट रहा था। बनवीरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

राहगीरों की सूचना पर उसे तत्काल इलाज के लिए फूलपुर स्थित अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी भेज दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें