फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध अवस्था में चली गोली, किशोर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के रौजा सैफनपट्टी गांव में रविवार को दिन में संदिग्ध अवस्था में चली गोली से किशोर घायल हो गया। उसे आनन-फानन में जीयनपुर कस्बा स्थित प्राइवेट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन

रौजा सैफनपट्टी गांव निवासी 14 वर्षीय फरीद पुत्र नौशान रविवार को गांव के ही अलमाश उर्फ मोनू पुत्र जफरूद्दीन के साथ गांव के बाहर स्थित पोखरे पर गया था। इसी दौरान संदिग्धावस्था में गोली चली और फरीद के सीने में लग गई। जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज पर गांव के लोग भाग कर पोखरे पर पहुंचे तो फरीद खून से लथपथ हाल में पड़ा था। परिजन उसे लेकर तत्काल जीयनपुर कस्बा स्थित एक प्राइेवट अस्पताल पर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे जिला मुख्यालय लाकर किसी अस्पताल में भर्ती कराए गए है। वहीं गोली चलने की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। गोली किसने चलाई और क्यो चलाई इसकी जानकारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें